logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 फाइनल में जगह बनाई

मुल्लांपुर : IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214/6 का मजबूत स्कोर बनाया। युवा बल्लेबाज वैभव सूरीवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन बनाए जबकि डोनोवन फरेरा ने अंतिम ओवरों में 11 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम को बेहतर स्कोर तक पहुंचाया।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की कप्तानी पारी खेली और मैच का रुख बदल दिया। उनके साथ साई सुदर्शन ने 58 रनों की तेज पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़े और टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच होगा, जिसमें विराट कोहली की RCB अपना खिताब बचाने उतरेगी और शुभमन गिल की टीम दूसरी ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगी।

5
326 views

Comment