मोहम्मद आसिम ने डिजिटल नैतिकता पर 40 दिवसीय संकल्प यात्रा शुरू की
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश : मोहम्मद आसिम ने देश के नागरिकों और युवा पीढ़ी में बढ़ते डिजिटल सम्मोहन और नैतिक पतन को देखते हुए एक 40 दिवसीय संकल्पीय सफर शुरू करने का इरादा किया है। उन्होंने इस विषय पर एक वैचारिक लेख भी तैयार किया है, जिसमें वे देशवासियों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
मोहम्मद आसिम ने ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) के संपादक को पत्र लिखकर अपनी आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाने की गुजारिश की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनका लेख AIMA के मंच पर प्रकाशित किया जाए ताकि यह संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंच सके।