बरसठी भगेरी में हाईटेंशन लाइन की लापरवाही पर जनचौपाल में नाराजगी
बरसठी: भगेरी गांव में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर से गुजर रही 6 फीट ऊंची हाईटेंशन लाइन को बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ा खतरा बताया। इस समस्या की शिकायत बीडीओ ने जेई रामपुर को की, लेकिन फोन रिसीव न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई।
जनचौपाल में पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी मांग उठी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पंचायत भवन में बालक की हत्या कर शव ड्रम में छिपाए जाने की घटना हुई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर भी अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।