हरिद्वार: पीएम आवास योजना इन्द्रलोक फेज-2 में किरायेदारी जांच की मांग
हरिद्वार: प्रधानमंत्री आवास योजना इन्द्रलोक फेज-2 में आवासों के उपयोग को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि योजना के तहत आवंटित मकानों में मूल आवंटी न रहकर किरायेदार रह रहे हैं, जबकि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें दी हैं।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की ओर से हाल ही में निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ लोगों को नोटिस दिए जाने की जानकारी मिली है। निवासियों का मानना है कि मामले की व्यापक जांच और कार्रवाई आवश्यक है। साथ ही, कॉलोनी के आसपास कुछ लोग किराये पर मकान उपलब्ध कराने में मध्यस्थता कर रहे हैं, जिसका प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग की है।