logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकरीद पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, दीपक कुमार ने मुस्लिम चाचा को दी ईद की मुबारकबाद

विशेष संवादाता
बकरीद के मौके पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। वही मुस्लिम बुजुर्ग, जिन्होंने कुछ समय पहले बजरंग दल से जुड़े कुछ कथित उपद्रवियों के बीच फंसे दीपक कुमार की रक्षा की थी, आज ईद के दिन दीपक कुमार उनसे मिलने पहुंचे और गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।
इस दौरान दीपक कुमार ने आसपास मौजूद कई मुस्लिम भाइयों से भी मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता, प्रेम और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां साझा कीं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों के बीच इस तरह की मिसालें इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देती हैं। दीपक कुमार के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी सराहना की जा रही है।
लोगों का कहना है कि देश की असली ताकत आपसी भाईचारा और एकता में है, और ऐसे मौके समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

33
83 views

Comment