प्रतापगढ़: सरकारी जमीन विवाद में शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग
प्रतापगढ़: ग्राम गोगाहार, नगर पंचायत हीरागंज बाजार में सरकारी जमीन प्रकरण को लेकर पीड़ित ने कई बार शिकायत करने के बावजूद IGRS पोर्टल पर बिना निष्पक्ष जांच के शिकायतें बंद किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने बताया कि SDM के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने के बाद अब उसे झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। साथ ही कुछ अधिकारियों पर भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने और भू-माफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।