दमोह : मायसेम सीमेंट द्वारा 10 दिवसीय पर्यावरण दिवस का आयोजन
दमोह : हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड के नरसिंहगढ़ प्लांट के नेतृत्व एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का दस दिवसीय आयोजन किया गया। 28 मई 2026 को पथरिया तहसील के सूखा एवं जगथर गांवों में यह कार्यक्रम बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य "क्लाइमेट एक्शन" एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था, जिसमें लगभग 200 ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।
पर्यावरण विभाग प्रमुख श्री अशोक तिवारी ने ग्रामीणों को "लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)" की महत्ता समझाई और वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण जैसे पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड की नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग और लाखों पौधों के रोपण के प्रयासों की भी जानकारी दी, जिससे स्थानीय तापमान में कमी आई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सतत प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए मानसून पूर्व पौधारोपण का संकल्प दिलाया।
ग्रामीणों ने कंपनी द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान की सराहना की। यह दस दिवसीय अभियान मायसेम सीमेंट, दमोह द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य आसपास के गांवों में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली की जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हरित भविष्य के लिए व्यावहारिक संकल्प आवश्यक हैं।