पूर्व पत्रकार पूरणसिंह सोलंकी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बेंगलुरु/बागरा(दलपतसिंह भायल)डूडसी निवासी एवं पूर्व जागरूक टाइम्स पत्रकार स्वर्गीय पूरणसिंह सोलंकी के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को भी अपूरणीय क्षति पहुँची है।
स्वर्गीय पूरणसिंह सोलंकी अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा परिचितों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन।