स्व० हरिश्चंद्र मेमोरियल टूर्नामेंट 2026 में खुटार-खरेहटा का मुकाबला
खुटार: स्व० हरिश्चंद्र मेमोरियल टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक मुकाबला आज खुटार और खरेहटा के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रामपाल निषाद ने किया था। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रदीप शुक्ला ने कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ डॉ. महेंद्र निषाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
खिलाड़ियों के जोशीले प्रदर्शन और दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय हरिश्चंद्र जी की स्मृति में आयोजित किया गया है और यह खेल भावना के साथ-साथ सामुदायिक एकता का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है।