निविदा विवाद पर संवेदक संघ का हंगामा, सहायक अभियंता पर मारपीट और गलत केस दर्ज कराने का आरोप
रांची : भवन निर्माण विभाग प्रमंडल-2 रांची के NIT-11/2026-27 निविदा प्रक्रिया को लेकर संवेदक और सहायक अभियंता के बीच विवाद गहरा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवेदक संघ के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और जानकारी मांगने पर सहायक अभियंता रमेश टुडू ने संवेदक रणजीत सिंह के साथ मारपीट की। साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत गलत प्राथमिकी दर्ज कराने का भी आरोप लगाया गया। संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।