31 मई तक बंद रहेंगे सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट
भारी बारिश और खराब मौसम के चलते प्रशासन का फैसला, श्रद्धालुओं से यात्रा स्थगित करने की अपील
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालात को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है।
मंदिर व्यवस्थापक आदित्य प्रताप राणा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और हाल ही में मंदिर क्षेत्र में हुए नुकसान व जनहानि की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए 29 मई से 31 मई 2026 तक मंदिर में दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल मंदिर आने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि यदि मौसम सामान्य रहा तो 1 जून 2026 से मंदिर को पुनः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।