logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में राजेंद्र बहादुर सिंह की सक्रियता

शिवनंदनपुर: नगर पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने शिवनंदनपुर में जोरदार जनसंपर्क किया। उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केवल वादे किए हैं, लेकिन जमीन पर कोई कार्य नहीं हुआ। जनता को अब जवाब देने का वक्त आ गया है।

राजेंद्र बहादुर सिंह ने आम आदमी पार्टी की ओर से पारदर्शी प्रशासन, प्रत्येक गली-मोहल्ले के विकास, स्वच्छ जल, सफाई, बेहतर सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता बताया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सत्पाल साहू को वोट देकर शिवनंदनपुर को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएं और झाड़ू के बटन को दबाकर बदलाव लाएं।

0
487 views

Comment