चुनार में जमुई बाजार के पास युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी
मिर्जापुर/चुनार। चुनार क्षेत्र के जमुई बाजार के पास महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई।
सूचना के बाद चुनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: दिनांक : 29 मई 2026