logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिद्धार्थनगर: बांसी पूर्व प्रधान पर विधवा की जमीन धोखे से बैनामा कराने का आरोप

बांसी: ग्राम भलुहा के एक 71 वर्षीय विधवा महिला सुखना देवी ने पूर्व प्रधान पर उनकी जमीन का फर्जी बैनामा कराने का गंभीर आरोप लगाया है। सुखना देवी ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय दशरथ के नाम गाटा संख्या 80, 81 और 191क की भूमि थी। पति के निधन के बाद उन्होंने गांव के लोगों पर भरोसा करते हुए अपनी और पुत्रों की जमीन दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

पीड़िता ने कहा कि आरोपितों ने उन्हें मोटरसाइकिल से बांसी ले जाकर बताया कि जमीन का नाम उनके और पुत्रों के नाम दर्ज कराया जाएगा, लेकिन 14 मई 2026 को उनकी पूरी हिस्सेदारी का बैनामा कमलावती पत्नी रामचंद्र के नाम कराया गया। सुखना देवी ने यह भी बताया कि वे अनपढ़ हैं और इस फर्जी बैनामे की जानकारी उन्हें नहीं थी। मामले की जांच कोतवाली बांसी प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक कर रहे हैं।

24
7506 views

Comment