मथुरा-वृंदावन नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,
मथुरा-वृंदावन नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,
कई स्थानों से सामान जब्त व चालान कार्रवाई
वृंदावन। ( मथुरा )नगर आयुक्त के निर्देशन में अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल राकेश कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 100 फुटा मार्ग, चुंगी चौराहा, सीएफसी वाली गली, आटल्ला चौराहा, गौरी गोपाल वाली गली, परिक्रमा मार्ग, रमणरेती चौराहा, एवं तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान सड़कों एवं सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से रखे सामान को जब्त किया गया तथा रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।