चमोली: बारिश से जंगलों की आग और गर्मी में राहत
चमोली: भानु कुनियाल।
पहाड़ों में हुई झमाझम बारिश से जंगलों में लगी भीषण आग बुझाने में मदद मिली है और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार शाम को चमोली जनपद के कई विकास खंडों में तेज बारिश हुई, जिसने क्षेत्र में ठंडक और ताजगी ला दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार गर्मी और जंगलों में लगी आग से जनजीवन प्रभावित था, लेकिन बारिश के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। इस प्राकृतिक बारिश से स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली और जंगलों की आग पर काबू पाने में भी मदद मिली है।