बानसूर में मौसम बदला, हल्की बारिश के साथ ठंडी हवा
बानसूर: बानसूर में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। यहां हवा के साथ हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।
इस बदलाव से स्थानीय लोगों को राहत मिली है और वातावरण सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने भी कुछ दिनों तक ठंडे मौसम की संभावना जताई है।