मिसेज एशिया सचदेवा को 'शान-ए-काशी' से सम्मानित किया गया
सावंदाता विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी : हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी "वर्तमान वैश्विक संकट-मीडिया की भूमिका" का आयोजन योग साधना केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पद्मश्री प्रो0 श्यामसुंदर अग्रवाल, काशीरत्न प्रो0 ओम प्रकाश शर्मा, एवं श्रीमती संतोषी शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
अध्यक्षता प्रो0 बिहारी लाल शर्मा ने की जबकि wसंचालन व धन्यवाद आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह विकास ने किया। समारोह में काशी की विश्वप्रसिद्ध माँडल मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को समाज सेवा के क्षेत्र में अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र के साथ राष्ट्रीय सम्मान "शान-ए-काशी" अलंकरण से सम्मानित किया गया। विजयता सचदेवा गरीब बच्चों के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक फ्री भारत अभियान में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। समारोह में इंजी0 रामनरेश, आनंद सिंह, आशीर्वाद सिंह, राजू वर्मा, मो दाऊद सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।