पैगापुर: मिल्कमैन की समोसे में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल
पैगापुर: सुलतानपुर के पैगापुर स्थित नामी मिठाई दुकान 'मिल्कमैन' में समोसे में काले रंग का कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। एक ग्राहक ने समोसा खाते समय कीड़ा देखा और तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो के बाद दुकान पर हंगामा मचा और स्थानीय लोगों ने खाद्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
वीडियो में एक व्यक्ति खाद्य विभाग की लापरवाही पर टिप्पणी करते हुए कह रहा है कि अधिकारी एसी में सो रहे हैं जबकि मिल्कमैन जैसी नामी दुकान में भी समोसे में कीड़ा मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की साफ-सफाई नामी दुकानों में नहीं है तो अन्य छोटी दुकानों का क्या हाल होगा। मिल्कमैन प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा विभाग से संपर्क करने पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है।