logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकानेर में क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 आयोजित होगा

बीकानेर : क्षत्रिय महासभा बीकानेर अध्यक्ष श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया (कैप्सा) ने बताया कि वर्ष 2026 में क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, खिलाड़ी, नव चयनित राजपत्रित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि दसवीं एवं बारहवीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत या अधिक अंक, राज्य स्तरीय प्रथम स्थान विजेता खिलाड़ी, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले, भारतीय सेना के कमीशण्ड अधिकारी तथा किसी भी क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 25 मई 2026 से 10 जून 2026 तक आवश्यक दस्तावेज क्षत्रिय सभा कार्यालय, बिदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ पर जमा करवा सकते हैं। समारोह की तिथि बाद में सूचित की जाएगी।

16
1972 views

Comment