ट्राइसिटी के प्रसिद्ध समाजसेवी अमित जिंदल का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया।
विशाल भंडारा एवं ठंडी लस्सी और दूध की विशाल छबील लगाई गई।
पंचकूला। ट्राइसिटी के प्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा नेता अमित जिंदल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जय मां अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए भंडारे एवं मीठे ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में सहयोग दिया। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अमित जिंदल, बृजलाल गर्ग, कैलाश मित्तल, तेजपाल गुप्ता व अन्य मौजूद लोगों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा अमित जिंदल का केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उनके समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संयोग से आज ही लग उद्योग भर्ती के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता जी का भी जन्म दिवस के शुभ अवसर पर उन्हें भी पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं अर्पित की।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल, पंचकुला महापौर शाम लाल बंसल, हरियाण के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, शिवालिक बोर्ड हरियाणा के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, पार्षद दीपक गर्ग, पार्षद पार्थ गुप्ता, पार्षद सुरेश वर्मा, पार्षद भारत हितैषी, पार्षद अनुराधा पूरी, पूर्व मेयर व भाजपा नेता उपेन्द्र आहूवालिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद सी बी गोयल, पूर्व पार्षद रितु गोयल, अरुण ग्रोवर, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता, उदित मित्तल, प्रसिद्ध सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से एडवोकेट संजय कुमार जैन, रमन सिंगला, हेमंत जिंदल, दिनेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, नरेश मित्तल (सांवरा स्वीट्स), मुकेश सिंगला, सुधीर अग्रवाल, पंकज बंसल, प्रदीप अग्रवाल, इंद्र गुप्ता, राकेश गर्ग (बिट्टू), भगवान दास मित्तल, शिव कुमार अग्रवाल, परविंदर ढींगरा, धर्मपाल सिंगला, रिम्पी गर्ग, परवीन अग्रवाल, विक्की जिंदल, बजरंग लाल सिंगला,दिनेश बंसल, विजय अग्रवाल, कनव गुप्ता, पवन बंसल, राजेश जिंदल, विजय गर्ग, भूषण गर्ग, राजेश गोयल (लक्की),बीरेंद्र गर्ग, कृष्ण लाल गोयल, सुभाष सिंगला, सीए अश्वनी मित्तल, सीए पंकज गुप्ता, सीए नरेश सिंगला, विकास गोयल, अक्षय गर्ग,भूषण मित्तल,मुकेश अग्रवाल, मनोज गर्ग, सुभाष जैन, सुनील जैन, विजय गर्ग, राजेश आनंद, अक्षय गर्ग,राहुल गर्ग, पुनीत, अनिल गोयल, हरिदास जिन्दल, विजय बंसल,एवं अन्य मित्रगण व प्रसिद्ध समाजसेवी उपस्थित रहे।