देबारी मे आयोजित हुआ योग शिविर. पतंजलि योग समिति ने जिला प्रभारी और कोषाध्यक्ष किए नियुक्त.
🕉️ प्रेस विज्ञप्ति 🕉️
योग में उदयपुर का नाम राजस्थान में ही नहीं पूरे भारत में मिसाल बनने जा रहा है - स्वामी परमार्थ देव जी महाराज
पतंजलि योग समिति उदयपुर के जिला प्रभारी बने नारायण सिंह चावड़ा व हरीश चौधरी को मिला जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व
उदयपुर।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्र प्रभारी एवं स्वामी रामदेव जी के शिष्य पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी महाराज के सान्निध्य में देबारी स्थित श्री जीजे टाया जैन चैरिटेबल ट्रस्ट आयुर नेचुरो हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर परिसर में एक दिवसीय विशाल योग शिविर, हवन एवं यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में योग साधकों एवं आमजन का भारी उत्साह देखने को मिला तथा पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से लबालब भर गया।
इस अवसर पर उदयपुर की सभी योग कक्षाओं से योगी भाई-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी करणाराम , पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी समुद्र सिंह राठौड़, किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी हुकमा राम , युवा भारत के राज्य प्रभारी नरेंद्र , आस्था सोशल मीडिया के राज्य प्रभारी दिलीप तिवारी, मदन मोहन , कमलेश आस्था, भगवान परिहार सहित भीलवाड़ा, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद एवं विभिन्न जिलों से आए योग साधक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में संगठन विस्तार एवं दायित्वों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से पतंजलि योग समिति उदयपुर के जिला प्रभारी का दायित्व नारायण सिंह चावड़ा को सौंपा गया। मुकेश पाठक को राज्य कार्यकारी सदस्य बनाते हुए सलूम्बर एवं डूंगरपुर जिले का दायित्व दिया। गया। हरीश चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष तथा नरेश पालीवाल को संवाद प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त साधकों को पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी द्वारा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। स्वामी जी ने सभी योग साधकों से आह्वान किया कि वे नई-नई योग कक्षाएं स्थापित करें, तहसील, गाँव एवं ढाणी-ढाणी तक योग का विस्तार करें तथा अधिक से अधिक योग शिक्षकों का प्रशिक्षण कर योग अभियान को मजबूत बनाएं।
स्वामी जी ने कहा कि “हर घर योग, हर जन योग” के संकल्प के साथ उदयपुर को रोगमुक्त और योगमय बनाना है। आने वाले समय में उदयपुर योग की नगरी के रूप में पूरे प्रदेश एवं देश में अपनी पहचान बनाएगा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही कर्मठ योगी गुलाब सिंह राव साहब, हीरालाल सुथार, नेत्रपाल सिंह , नारायण सिंह चावड़ा, श्याम सुंदर शर्मा, सुमेर सिंह , अशोक कछावा, मुकेश पाठक, गणपतलाल सुथार, गणेश पालीवाल, गणेश डांगी एवं पवन जैन सहित अनेक योग साधकों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
श्री जीजे टाया जैन चैरिटेबल ट्रस्ट आयुर नेचुरो हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्रामवासियों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एवं सभी योगी भाई-बहनों के सहयोग से यह आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक रहा। राज्य एवं केंद्र के प्रभारीगणों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे योग जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने दी ।
नरेश पूर्बिया ने बताया कि आओ योग करें अभियान की मुख्य केन्द्र प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान केवल उदयपुर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उदयपुर का नाम राजस्थान ही नहीं पूरे भारत में एक मिसाल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग, स्वास्थ्य और जनजागरण के इस निरंतर प्रयास से आने वाले समय में “आओ योग करें” अभियान पूरे भारत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा तथा उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक रोशन होगा।