31 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांधीग्राम प्रयागराज जंक्शन के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
31 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांधीग्राम – प्रयागराज जंक्शन के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा भावनगर मंडल से एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गांधीग्राम और प्रयागराज जंक्शन के बीच विशेष किराये पर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भावनगर मंडल श्री अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार, इस विशेष ट्रेन का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा—
ट्रेन संख्या 04112 गांधीग्राम – प्रयागराज जंक्शन द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांधीग्राम से शाम 17:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन रात्रि 20:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज जंक्शन–गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन से शाम 16:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन दोपहर 15:30 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहरेगी— चांदखेड़ा रोड, मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, आबू रोड, सुमेरपुर जवाई बाँध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, फतेहपुर।
इस विशेष ट्रेन में द्वितीय श्रेणी सामान्य (GS), शयनयान (Sleeper) एवं थर्ड एसी (3rd AC) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
ट्रेन संख्या 04112 के लिए टिकटों की बुकिंग 30 मई, 2026 (शनिवार) से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा IRCTC की वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें।