Plastic Banknotes: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI कर रहा बड़ी तैयारी!
भारत में प्लास्टिक के नोट जारी करने को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. कई खबरों में दावा किया गया है कि जल्द ही भारत में प्लास्टिक के नोट चलन में आ सकते हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पॉलीमर नोटों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है. भारत में पॉलीमर नोटों को प्रचलन में लाने के लिए आरबीआई चर्चा कर रहा है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पटना और मुंबई में आयोजित RBI की पिछली दो बोर्ड बैठकों में पॉलिमर या प्लास्टिक के नोटों को चलन में लाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है. कहा जा रहा है कि यह नोट कागजी नोट की तुलना में कम खर्च में तैयार हो सकते हैं और इनकी लाइफ भी लंबी और सेफ हो सकती है. इसी कारण इस नोट को चलन में लाने पर विचार किया जा रहा है. लागत कम होने के साथ ही यह नोट एटीएम मशीन की सपोर्टिव भी होंगी. मतलब एटीएम मशीनें पॉलिमर बेस्ड नोट जारी करने में सक्षम होंगी. सूत्रों ने बताया कि आरबीआई के पास ऐसा करने के लिए संसाधन मौजूद हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड ने बताया कि केंद्रीय बैंक पॉलिमर नोटों के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की भी योजना बना रहा है, जिसकी घोषणा निकट भविष्य में की जा सकती है.