*छाल तहसील में एसीबी की दबिश, 60 हजार रुपये के लेनदेन में शिक्षक-लिपिक पकड़ाया*
रायगढ़/धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसील में एक
*छाल तहसील में एसीबी की दबिश, 60 हजार रुपये के लेनदेन में शिक्षक-लिपिक पकड़ाया*
रायगढ़/धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसील में एक बार फिर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार करीब 60 हजार रुपये के लेनदेन के मामले में शिक्षक एवं लिपिक के रूप में अटैच तुलाराम पटेल को एसीबी टीम ने पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल, निवासी धसकामुड़ा, द्वारा बी-1 दस्तावेज में त्रुटि सुधार कराने के लिए राशि की मांग किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कथित लेनदेन के दौरान दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक, तुलाराम पटेल छाल तहसील में लिपिक के रूप में अटैच था, जबकि वह मूल रूप से शिक्षक पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। एसीबी की टीम मौके पर आवश्यक दस्तावेजों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और एसीबी द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।