logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मृत गाय को डंप यार्ड में फेंकने पर हिंदू समाज में आक्रोश नगर पालिका परिषद परासिया के खिलाफ हनुमान चालीसा पाठ कर जताया विरोध



परासिया। नगर पालिका परिषद परासिया द्वारा मृत गायों को कचरा डंप यार्ड में अपमानजनक तरीके से फेंकने और उन पर आग लगाने की घटना को लेकर सकल हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व भी नगर पालिका द्वारा मृत गायों को डंप यार्ड में फेंकने और जलाने का मामला सामने आया था, जिसके विरोध में सकल हिंदू समाज ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने की चेतावनी दी थी।

इसके बावजूद एक बार फिर मृत गाय को कचरा डंप यार्ड में फेंक दिया गया, जहां आवारा कुत्ते शव को नोचते दिखाई दिए। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई और नगर पालिका प्रशासन पर संवेदनहीनता के आरोप लगाए गए।

घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज के लोगों ने नगर पालिका परिषद परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। साथ ही मांग की गई कि इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

7
1288 views

Comment