बिजनौर: स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
बिजनौर: स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर डॉक्टर प्रमोद देशवाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह झोलाछाप डॉक्टर से पांच हजार रुपये की अवैध वसूली करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में आरोपी डॉक्टर से कहा जा रहा है कि "तेरे पास तीन-तीन चक्कर लगाने पड़ते हैं"।
मामले का संज्ञान लेते हुए बिजनौर के डीएम जसजीत कौर ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।