पंचायत चुनावों में विजेताओं को अल्फा न्यूज़ इंडिया ने दी बधाई क्षेत्र का होगा निष्पक्षता से विकास
चंडीगढ़ हमीरपुर शुक्रवार 29/05/2026 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति --- आजकल पंजाब हरियाणा हिमाचल जहां भी देखो चुनाव का पारा सिर चढ़कर बोल रहा है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में हरिपुर पंचायत चुनाव में कमलजीत सिंह ‘कमी’ बने प्रधान, संदीप शर्मा ‘डिंपू’ उप प्रधान निर्वाचित होने पर शाबशी और शुभकामनाएं बटोर रहे हैं।
हरिपुर पंचायत, तहसील देहरा (हिमाचल प्रदेश) में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम देर रात लगभग 11 बजे घोषित किए। और प्रधान पद पर कमलजीत सिंह ‘कमी’ ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 799 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की। फिर उप प्रधान पद पर संदीप शर्मा ‘डिंपू’ ने अपने चुनाव चिन्ह ‘किश्ती’ के साथ 887 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
पंचायत चुनाव में वार्ड पंच पद के लिए भी विभिन्न उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। वार्ड नंबर 1 से शिवानी देवी ने 130 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 से अजय कुमार 113 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। वार्ड नंबर 3 से बलजीत कौर ने 35 वोट लेकर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 6 से पवना देवी, जिनका चुनाव चिन्ह ‘आम’ था, उन्होंने कुल 426 वोटों में से 209 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 7 से कमल ने 35 वोट लेकर जीत हासिल की।
जीत के बाद कमलजीत सिंह ने कहा कि वह हरिपुर पंचायत के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और गांव की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास करेंगे।
वहीं उप प्रधान पद पर विजयी हुए संदीप शर्मा ‘डिंपू’ भी क्षेत्र में समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
संदीप शर्मा ने कहा कि वह हरिपुर गांव की तरक्की और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों में चुनाव परिणाम को लेकर बेअथाह उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देकर खुशी जाहिर की। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने सभी चुनाव जीतने वाले विजेताओं को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि अब क्षेत्र का बाहुल्य विकास होगा। और वह भी बिना भेदभाव के तीव्रता से विकास को गति दी जाएगी।।