logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदनोर में ईद उल अज़हा धूमधाम से मनाई गई

बदनोर: ईद उल अज़हा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे मौलाना लतीफ ने ईद की नमाज अदा करवाई और देश में अमन, शांति, प्रेम व भाईचारे की खास दुआ की गई। इस अवसर पर अजमुन कमेटी के सदर मुबारिक हुसैन, फकरुद्दीन पठान, पिर मोहम्मद पठान, रुस्तम अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सिकंदर अली, खाजू खां, कांग्रेस KKC प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के जिला सचिव मंसूर आलम अशरफी, और सराफत खान, एवं बदनोर मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।



मंसूर आलम ने बताया कि बदनोर कस्बा अपने आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए जाना जाता है। उन्होंने प्रदेश और भारत सरकार से आग्रह किया कि हिन्दू समाज की आस्था का सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ताकि देश में अमन-चैन, शांति, सौहार्द और हिन्दू मुस्लिम एकता को बढ़ावा मिले।

7
19 views

Comment