सद्भाव पूर्ण समाज की स्थापना ही इस्लाम का उद्देश्य,ईदगाह की प्राचीर से शहर इमाम का संबोधन
कालपी: ईदुल अजहा के अवसर पर शहर के ईदगाह में बकरीद की नमाज़ से पहले शहर इमाम मौलाना नजमुल हुदा ने हजारों नमाजियों को संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत इब्राहिम की मेहमान नवाज़ी और पैगंबर ए इस्लाम के पड़ोसियों को खाना भेजने के आदेश को याद दिलाते हुए कहा कि यह एक प्रेम और सद्भावपूर्ण समाज की स्थापना का उद्देश्य था।
मौलाना नजमुल हुदा ने कहा कि हमें ऐसे समाज की स्थापना करना है जहां शांति, सम्मान, सजगता और प्रेम का वातावरण हो। संबोधन के बाद उन्होंने हजारों नमाजियों को बकरीद की नमाज़ अदा कराई और संसार में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान ईदगाह के बाहर पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, जिसमें बड़े प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे। राजनीतिक पार्टियों के नेता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।