logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तांत्रिक की क्रूर हत्या, आत्मा न भटके इसलिए लाश में ठोंकी 11 कीलें

यूपी के सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए सनसनीखेज 'परदेशी बाबा' तांत्रिक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है। संदना थाना पुलिस ने ASP दुर्गेश सिंह और सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए आरोपी नागेन्द्र पुत्र सीताराम निवासी नवीनगर, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ को मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को संदना क्षेत्र में नदी किनारे जंगल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान सत्यनारायण यादव उर्फ परदेशी बाबा निवासी नजर नगर, मलिहाबाद, लखनऊ के रूप में हुई थी। मामले में थाना संदना पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

4
967 views

Comment