आज जनपद मऊ में ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
जब हर नागरिक के मन में ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव होता है, तभी समाज और राष्ट्रहित में ऐसे प्रेरणादायी कार्य साकार होते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त इस हॉस्पिटल का निर्माण जनसेवा और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके लिए ब्रिगेडियर डॉ. पी.एन. सिंह जी का अभिनंदन तथा समस्त जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#Mau #UttarPradesh #Healthcare #RuralDevelopment #NationFirst