logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौआ नगला-महमूरगंज मार्ग पर बोलेरो पलटी, एक की मौत कई घायल

कौआ नगला-महमूरगंज मार्ग पर बोलेरो पलटी, एक की मौत कई घायल
बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौआ नगला से महमूरगंज रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक बोलेरो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो कार तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन में सवार लगभग छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इस हादसे में विजय सिंह की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल लोगों में केसरी, खेमकरन, शिवराज, मुन्ने लाल, नेत्रपाल, ढाल सिंह तथा भोले सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना कादर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गांव में हादसे के बाद शोक का माहौल बना हुआ है तथा मृतक विजय सिंह के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

3
26 views

Comment