सुलतानपुर कुड़वार की कमला इण्डेन गैस सेवा को मिली प्रशंसा
सुलतानपुर कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय स्थित कमला इण्डेन गैस सर्विस ने पारदर्शी वितरण प्रणाली और समय पर सिलेंडर आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं के बीच अच्छी पहचान बनाई है। ग्राम सरकौड़ा के विश्वजीत, संत प्रसाद सिंह, अरविन्द विश्वकर्मा, शांति देवी, वंदना, भारती, आशा, निशा, नीलम, सुशीला, उमा सिंह, इंद्रावती सहित कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन की प्रशंसा की है। उपभोक्ताओं के अनुसार बुकिंग और डिलीवरी में किसी प्रकार की समस्या नहीं है और उनकी सुविधानुसार सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जा रहे हैं।
एजेंसी संचालिका शिखा सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और उपभोक्ता संतुष्टि प्राथमिकता है। स्थानीय कुड़वार थाने का प्रशासनिक सहयोग भी एजेंसी को प्राप्त हो रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि ब्लैक मार्केट से सिलेंडर लेने वालों को ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद एजेंसी में कोई कमी नहीं पाई गई। स्थानीय निवासियों ने पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।