logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिकराय: राजवास पुलिया निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

सिकराय/दौसा: राजवास क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी से भंडारी बांध और डौलिका क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बनने के बाद बरसात के दिनों में पानी का प्राकृतिक बहाव बिना किसी अवरोध के जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में जलभराव और रास्ता अवरुद्ध होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।



ग्रामीणों ने यह भी बताया कि राजवास से भडग्याबास की ओर जाने वाला मार्ग बारिश के समय अक्सर बाधित हो जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुलिया निर्माण के बाद आवागमन सुचारु रहेगा और छात्रों को भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सिकराय SDM नवीन कुमार का आभार व्यक्त किया और PWD विभाग से उम्मीद जताई कि स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

13
1108 views

Comment