logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज: ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

महराजगंज: सोनौली से गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार सम्पतिहां निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंची। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

0
36 views

Comment