भोपाल सागर में दलित परिवार को धमकियों से सुरक्षा की मांग
भोपाल सागर : एक दलित परिवार ने प्रशासन और न्यायालय से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। स्वर्गीय रामलाल चमार की विधवा पत्नी भेरी चमार एवं मुकेश चमार सहित परिवार के सदस्य पिछले लगभग 50 वर्षों से तहसील कार्यालय भोपाल सागर, जिला चित्तौड़गढ़ में निवास कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली और पेशेवर लोग लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं और उनके घर, पूर्वजों की समाधि एवं देवस्थान भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
परिवार ने बताया कि इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, लेकिन उन्हें मानसिक दबाव और डर का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने न्यायालय, राजस्थान सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित सुरक्षा की मांग की है। परिवार ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी अपील की है कि भविष्य में किसी भी घटना के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज है।