logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो अधिकारी दो कर्मचारी सेवानिवृत

खानपुर कलां -29 मई । भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग की कार्यकारी प्राचार्य प्रो सुषमा जोशी , विश्वविद्यालय कैंपस स्कूल की प्राचार्य सरोज सिंह , फीडल सुपरवाइजर नरेंदर मलिक व कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लैब अटेंडेंट राजपति आज अपनी सेवा से निवृत हो गए हैं। प्रो सुषमा जोशी 1989 में गुरुकुल काल से ही डिग्री कॉलेज जो महिला विश्वविद्यालय बनने के बाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग में संस्थान में अपनी सेवा दे रही थी। प्रो जोशी ने निदेशक यूथ वेलफेयर, एन एस एस कोऑर्डिनेटर का अतिरिक्त कार्यभार बहुत लम्बे समय तक निभाया है। उन्होंने 10 प्रेजिडेंट अवार्ड,10 राष्ट्रीय अवार्ड विश्वविद्यालय को दिए है, 36 वर्ष की सेवा के बाद प्रो जोशी आज सेवानिवृत हो गए।  वही डॉ सरोज सिंह 14 वर्ष यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में बतौर प्राचार्य पदभार संभालने के बाद सेवानिवृत्त हो गए।  वहीं फील्ड सुपरवाइजर नरेंद्र मलिक ने 15 वर्ष 7 महीने तथा लैब अटेंडेंट राजपति 28 वर्ष 10 महीने की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।  उनकी सेवानिवृत्ति पर अपने संदेश में कुलपति प्रो. सुदेश ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक के सफर में प्रो जोशी का बहुत सहयोग रहा है। उनकी सकारात्मक सोच का छात्राओं के चहुमुखी विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो विजय नेहरा , परीक्षा नियंत्रक प्रो संदीप दहिया ,सहायक कुलसचिव कुलदीप सिंह व व अधीक्षक मंजू सांगवान ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन-01  - महिला विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रो सुषमा जोशी को प्रशंसा पत्र भेंट करते कुलपति प्रो सुदेश। 

0
0 views
1 shares

Comment