चंडी मंदिर लाइट पॉइंट पर माइनिंग नाका बना मुसीबत, रोजाना लग रहा लंबा जाम
पंचकूला के चंडी मंदिर लाइट पॉइंट के पास लगाया गया माइनिंग नाका अब वाहन चालकों और यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। यहां हर रोज लंबा जाम लगने से मोरनी से आने-जाने वाले लोग और टूरिस्ट खासे परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि माइनिंग नाके पर बड़े-बड़े ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो जाता है। कई बार वाहनों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। खासकर छुट्टी के दिनों में मोरनी घूमने आने वाले पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस माइनिंग नाके को किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए ताकि चंडी मंदिर क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिल सके।
इस संबंध में मौखिक रूप से डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
#ChandiMandir #Panchkula #TrafficJam #MiningNaka #MorniRoad #TouristProblem #PanchkulaNews #DCPPanchkula #SrishtiGupta #SamacharSansarNews24 #हर_खबर_पर_पैनी_नजर