logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल सागर: दलित परिवार को धमकियों से सुरक्षा की मांग

भोपाल सागर: सागर क्षेत्र के एक दलित परिवार ने अपने परिवार, निवास स्थान एवं देवस्थान भूमि की सुरक्षा के लिए प्रशासन और न्यायालय से मदद मांगी है। स्वर्गीय रामलाल चमार की विधवा पत्नी भेरी चमार एवं मुकेश चमार सहित परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से तहसील कार्यालय भोपाल सागर, जिला चित्तौड़गढ़ में रह रहे हैं। परिवार का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली एवं पेशेवर लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं और उनके घर, पूर्वजों की समाधि एवं देवस्थान भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

परिवार ने कहा कि इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, फिर भी उन्हें लगातार मानसिक दबाव और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। परिवार ने राजस्थान सरकार, प्रशासन और न्यायालय से निष्पक्ष जांच और उचित सुरक्षा की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि भविष्य में यदि उनके परिवार या संपत्ति को कोई नुकसान होता है, तो उसके लिए दोषी जिम्मेदार होंगे। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

3
142 views

Comment