logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

15 दिनों से टूटे पड़े बिजली के पोल, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

15 दिनों से टूटे पड़े बिजली के पोल, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण



हुसैनगंज/फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली के तीन पोल टूटे पड़े हैं। तेज आंधी के दौरान गिरे इन पोलों के कारण गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय बिजली आपूर्ति ठप रहती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग पंद्रह दिन पहले आई तेज आंधी में गांव के बिजली पोल टूटकर गिर गए थे, जिसके बाद पूरे गांव में अंधेरा छा गया था। ग्रामीणों के प्रयास और शिकायतों के बाद बिजली विभाग ने गांव की लाइन को अस्थायी रूप से कृषि फीडर से जोड़ दिया, जिससे दिन में कुछ समय के लिए बिजली मिलने लगी। हालांकि रात में अब भी बिजली आपूर्ति बंद रहती है।

गांव निवासी बड़े लाल विश्वकर्मा ने बताया कि दिन में बिजली मिल जाती है, लेकिन रात में बिजली न आने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं इस्तियाज ने कहा कि हर महीने बिजली बिल जमा करने के बावजूद विभाग की ओर से समस्या के समाधान में लापरवाही बरती जा रही है।

ग्रामीण राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद विभाग की ओर से फोन तो आया, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।

42
1748 views

Comment