logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल सागर दलित परिवार ने सुरक्षा और न्याय की मांग की

भोपाल सागर : एक दलित परिवार ने प्रशासन और न्यायालय से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। स्वर्गीय रामलाल चमार की विधवा पत्नी भेरी चमार एवं मुकेश चमार सहित परिवारजन पिछले लगभग 50 वर्षों से तहसील कार्यालय भोपाल सागर, जिला चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में रह रहे हैं। परिवार का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली एवं पेशेवर लोग लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं तथा उनके घर, पूर्वजों की समाधि और देवस्थान भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

परिवार ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन फिर भी उन्हें मानसिक दबाव और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने न्यायालय, राजस्थान सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित सुरक्षा की मांग की है। परिवार ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी आग्रह किया है कि भविष्य में किसी भी हानि की घटना के लिए वही जिम्मेदार होंगे जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज है।

3
256 views

Comment