logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़: नौतपा के बीच मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार सुबह अंबिकापुर और सूरजपुर में तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में धूलभरी आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं आया, लेकिन लू का असर जारी रहा। दुर्ग सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिर गए। बालोद में चमगादड़ों की मौत के बाद वन विभाग द्वारा पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में 29 मई को गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना है।

4
264 views

Comment