logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेसंडी मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बेसंडी मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र स्थित बेसंडी मोड़ के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी उलझी हुई है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

13
2599 views

Comment