logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो स्टील प्लांट के 1978 बैच के कर्मचारी श्री चन्द्रशेखर ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाई 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ


बोकारो स्टील सिटी। बोकारो स्टील प्लांट के 1978 बैच के सम्मानित कर्मचारी श्री चन्द्रशेखर जी एवं उनकी धर्मपत्नी की 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में खुले मैदान में आयोजित की गई। इस अवसर पर सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक, मित्रगण, शुभचिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर दंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के बीच पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया। उपस्थित लोगों ने श्री चन्द्रशेखर एवं उनकी धर्मपत्नी के सफल वैवाहिक जीवन की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
अपने संबोधन में श्री चन्द्रशेखर जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन के 41 वर्षों का यह सफर प्रेम, विश्वास, त्याग एवं पारस्परिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
समारोह में उपस्थित लोगों ने दंपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता और खुशी का माहौल बना रहा।
निवेदक:
सभी वरिष्ठ नागरिक एवं शुभचिंतक, बोकारो स्टील सिटी।
एस एस बी फाउंडेशन की ओर।

2
1102 views

Comment