मिक्स इलेवन ने साई सरकार को हराकर क्वार्टर दौर में किया प्रवेश ।
*मिक्स इलेवन ने सांई सरकार को हराकर क्वार्टर दौर में किया प्रवेश,*
*खेल व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं, अग्निहोत्री*
*क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमो के बीच रोज हो रहे कड़े व रोमांचक मुकाबले,*
बदनावर-धार : AIMA Media -
यहां नगर के शासकीय नंदराम चोपडा विद्यालय मैदान पर स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति में चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट "दत्तीगांव ट्राफी" को लेकर खिलाड़ियों समेत क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे।
आयोजन के दूसरे दिन पहला मैच सांई सरकार चौपाटी इलेवन व टेलेंट क्लब बदनावर के बीच खेला गया। सर्वप्रथम अतिथि रूप में उपस्थित आर्यव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, स्वतंत्र प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार पुरषोत्तम शर्मा व महेश पाटीदार, राकेशसिंह चौहान, दिलीपसिंह चौहान, प्रदीप पंवार, नारायण मकवाना, आशीष परमार, सचित बाहेती, राजू भजभिए ने ख़िलाडियो से परिचय प्राप्त कर ट्रास करवाया। सांई सरकार ने ट्रास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टेलेंट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। जवाब में सांई सरकार के बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में ही 103 रन बनाकर यह मैच जीता। इस मैच के मेन आफ द मैच स्वेतराजसिह रहे।
*रोमांचक मैच हो रहे रोज*
दूसरा मैच कारोदा इलेवन व मिक्स इलेवन के बीच हुआ।महांकाल मण्डल न्यास के अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट, संयोजक मनीष ठाकुर, महेश शर्मा समेत मंडल सदस्यो ने ख़िलाडियो से परिचय प्राप्त कर ट्रास करवाया। मिक्स इलेवन ने ट्रास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। कारोदा ने 10 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 76 रन बनाए। जवाब में मिक्स इलेवन ने 2 विकेट के नुकसान पर 7 ओवर 3 गेंद पर 79 रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया। इस मैच के मेन आफ द मैच वीरेंद्र सिंह डोडिया रहे।
इसके बाद क्वार्टर दौर के लिए सांई सरकार इलेवन व मिक्स इलेवन आमने सामने भिड़ी। अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखऱ यादव, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया। सांई सरकार ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 76 रन बनाए। जवाब में मिक्स इलेवन ने 4 विकेट के नुकसान पर 5 ओवर 2 गेंद पर 77 रन बनाकर मैच जीता। इस मैच के मेन आफ द मैच वीरेन्द्रसिंह डोडिया रहे।
*आयोजन की सराहना*
मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथि धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने ख़िलाडियो को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे के इस महापर्व के साक्षी बने हैं। क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, संघर्ष, धैर्य और नेतृत्व का प्रतीक है। मैदान पर हर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह साबित करता है कि जीत केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि समर्पण और एकजुटता से मिलती है। खेल व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं।
आयोजक समिति के सन्तोष राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, पंकज ठाकुर, विजय गोयल, अखिलेश शर्मा, राकेश शर्मा, राधेश्याम हारोड़, चेतन प्रजापत, अंशुमन जोशी आदि ने अतिथियो का स्वागत किया। संचालन मनोज सोलंकी कवि ने किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो हर परिस्थिति में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देता है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। 10 दिवसीय इस आयोजन के तहत मैदान पर आकर्षक बिजली व्यवस्था की गई है। दूधिया रोशनी में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। 4 जून को अंतिम फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।