logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकासनगर। भद्रकाली तिराहे से आगे शुक्रवार प्रातः एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर लगे

भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक हादसा, डंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक व महिला की मौत
👉विकासनगर। भद्रकाली तिराहे से आगे शुक्रवार प्रातः एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर टूटकर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी पर जा गिरे, जिससे झोपड़ी में रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर चालक भी वाहन के नीचे दब गया और उसकी जान चली गई।
👉प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डंपर के नीचे दबने से चालक फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर (हरिद्वार) की मृत्यु हो गई। वहीं टूटे हुए कंक्रीट डिवाइडरों की चपेट में आने से कौशल्या (42 वर्ष) पत्नी सुरेश निवासी बावड़ी शिवपुरी की मौके पर ही मौत हो गई।
👉घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखण्ड की टीम स्थानीय पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ जवानों ने भारी कंक्रीट डिवाइडरों के नीचे दबी महिला को बाहर निकालकर पुलिस की सहायता से एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। चालक को स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।
👉दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ टीम ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए राहत कार्यों का संचालन किया तथा स्थानीय प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। टीम की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते राहत अभियान प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।
👉पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है✍️

132
3468 views

Comment