कांटी व मड़वन के सभी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ अनुशासन को बनाए रखने में निभाये अपना- अपना योगदान : अजीत कुमार
ब्रेकिंग न्यूज, कांटी, मुजफ्फरपुर
🛑क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने एचएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक, दिया कई महत्वपूर्ण निर्देश
🛑विधायक अजीत कुमार ने अपना रुख किया स्पष्ट - कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के एचएम को कहा कि जिन विद्यालयों में किसी तरह की वित्तीय अनियमितता की आती हैं शिकायत तो टीम गठित कर करवाई जाएगी त्वरित जांच एवं सही पाये जाने पर होगी ठोस कार्रवाई
कांटी एनटीपीसी के आईबी में मंगलवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कांटी व मड़वन के हाई स्कूल के कई प्रधानाध्यापक के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।
इस बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में पहुंचने पर स्थानीय विधायक अजीत कुमार का डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अल्का सहाय, कांटी बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति, मड़वन बीडीओ सह प्रभारी बीईओ विनय कुमार ने बुके देकर स्वागत किया एवं सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र भेंट की।
बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार ने उपस्थित सभी एचएम से कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ अनुशासन को बनाए रखने में अपनी-अपनी योगदान दिखाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कम से कम 70% बच्चों की उपस्थिति हर हाल में हो यह सुनिश्चित करें, बच्चों की कम उपस्थित होने पर बच्चों के अभिभावक से भी जाकर मिले और बच्चों के विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि एचएम व शिक्षकों की बच्चों को पढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है यह जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करनी होगी तभी शिक्षा का मूल उद्देश्य पूरा हो पाएगा।
उन्होंने हाई स्कूल के एचएम से विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के तत्काल गठन करने, प्रभार के आदान प्रदान करने, विकास कोष, छात्र कोष, शिक्षकों की संख्या, छात्रों की संख्या समेत कई अन्य मामले पर चर्चा किया साथ ही उन्होंने विद्यालय में साफ - सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में संसाधन की कमी है वहां के एचएम हमें इसकी जानकारी दें हम उसकी कमी को दूर करने में अपना पूरा - पूरा योगदान निभाएंगे।
श्री कुमार ने स्पष्ट रूप से कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के एचएम को कहा है कि जिन विद्यालयों में किसी तरह की वित्तीय अनियमितता की शिकायत आती है तो टीम गठित कर जाँच करवाई जाएगी एवं सही पाये जाने पर ठोस कार्रवाई की जायेगी।
इस मौके पर डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अल्का सहाय, कांटी बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति, मड़वन बीडीओ सह प्रभारी बीईओ विनय कुमार , डीईओ ऑफिस के वरीय लिपिक अविनाश कुमार समेत कई हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक भी बैठक में मौजूद थे।