सिलिगुड़ी में तेज आंधी और बारिश से राहत
पश्चिम बंगाल: सिलिगुड़ी में तेज आंधी और भारी बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय अधिकारियों ने आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।