logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद ललितपुर डीएम साहब जी

प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 28.05.2026
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ललितपुर
-----------------------------------------------------
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट।

सावधानी व सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें सभी नागरिक : जिलाधिकारी।
-----------------------------------------------------
ललितपुर। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आगामी मौसम पूर्वानुमान दिनांक 29 मई 2026 को जनपद ललितपुर के लिए 2 दिन का रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें जनपद में संभावित प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों-भारी वर्षा, आँधी-तूफान, अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली आदि के दृष्टिगत जनसामान्य की सुरक्षा, जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को रोकने तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आवश्यक सावधानी बरतने एवं सुरक्षा के मानकों का पूर्णतः पालन करने की सभी नागरिकों से अपील की है।
उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान (70-100 किमी/घंटा) के दौरान घरों के अंदर रहें। बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन संपर्क नंबर - पुलिस/अग्निशमन सेवा 100 , 101, एम्बुलेंस सेवा 108 , 102, जिलाधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम : 1077, 05176-272613 आदि ऐप संपर्क करें।
1. समस्त संबंधित विभाग मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें तथा प्राप्त अलर्ट के अनुसार त्वरित कार्यवाही करें।
2. जनपद स्तरीय नियंत्रण कक्ष/आपदा नियंत्रण कक्ष को पूर्ण सक्रिय अवस्था में रखा जाए तथा 24×7 मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
3. समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।
4. पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, नगर निकाय, राजस्व, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र (Response Mechanism) को सक्रिय रखें।
5. संभावित जलभराव, वृक्ष गिरने, विद्युत पोल/तार क्षतिग्रस्त होने, सड़क अवरोध, भवन क्षति अथवा अन्य आपदा संबंधी घटनाओं से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन एवं मानवबल अग्रिम रूप से उपलब्ध रखा जाए।
6. स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आवश्यक दवाइयाँ, प्राथमिक उपचार सामग्री, एम्बुलेंस एवं आपात चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
7. नगर निकायों द्वारा जल निकासी व्यवस्था, नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी तथा कमजोर/क्षतिग्रस्त संरचनाओं, होर्डिंग्स आदि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
8. विद्युत विभाग द्वारा जर्जर विद्युत तारों, पोलों एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आपातकालीन मरम्मत दलों को सक्रिय रखा जाए।
9. आमजन को सोशल मीडिया, प्रचार-प्रसार वाहन, सार्वजनिक उद्घोषणा, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं अन्य माध्यमों से मौसम संबंधी सावधानियों एवं एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
10. समस्त विभाग अपने-अपने विभागीय आपदा प्रबंधन प्लान की समीक्षा कर अद्यतन कार्ययोजना तैयार रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।
11. किसी भी आपदा/दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करते हुए जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम करने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
12. समस्त संबंधित अधिकारी जनपद स्तर पर स्थिति की सतत समीक्षा करते हुए आवश्यक सूचनाएँ तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किए है कि उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उत्तरदायी होंगे।
आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह ने बताया है कि
एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आज दोपहर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हो कर, देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। 28 मई से 31 मई तक,* 6-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गिरावट और *राज्य के अनेक हिस्सों में आँधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के साथ व्यापक वर्षा होगी। 29 मई को इसका प्रभाव सर्वाधिक _(वायु गति 80-90 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा के झोकों के साथ)_ तक पहुंचने* की संभावना है।
-----------------------------------------------------
सूचना विभाग ललितपुर द्वारा प्रसारित
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 108, माह मई 2026
धर्मेन्द्र सिंह निरंजन
9450032400

3
992 views

Comment